विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी ने फहराया तिरंगा
हरदोई , अचल वार्ता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास भवन परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती नेहा ब्याडवाल ने तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। न्यू व्हाइट पब्लिक स्कूल एवं जेके पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण, जनसेवा और अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।
समारोह के बाद उन्होंने पुलिस लाइन के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष के रूप में महिलाओं को फल वितरित किए तथा अलीपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का कुशलक्षेम जाना और फल व अन्य सामग्री वितरित की। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अवनीश कुमार यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0