देवरिया: सीएमओ ने मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य केंद्रों पर चाक चौबंद रहे स्वास्थ्य व्यवस्था: सीएमओ
देवरिया , अचल वार्ता । उत्तर प्रदेश के देवरिया में सीएमओ डा. अनिल गुप्ता ने रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) खोरमा कन्होली और रामलक्षन में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वस्थ मेला का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य मेले से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी लिया। सीएमओ ने मेले में चिकित्सक सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी से संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आरोग्य मेले में आने वाले सभी मरीजों स्वास्थ्य केंद्र पर मिलने वाली सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। होली त्यौहार के मद्देनज़र उन्होंने चिकित्सको को किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य व्यवस्था चाक चौबंद रहे।
सीएमओ डा. अनिल कुमार गुप्ता सबसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोरमा कन्होली पहुंचे। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स एवं अन्य कर्मचारी मौजूद मिले। ओपीडी में चिकित्सक मरीजों देखते मिले। उन्होंने अस्पताल पर आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया। दवा भंडारण, लैब को देखा और कहा कि अस्पताल पर मिलने वाली सभी दवाएं उपलब्ध रहें । सीएमओ ने कहा कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में अधिक से अधिक आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिले। उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई और स्वच्छ रखने का निर्देश दिया। इसके बाद सीएमओ डॉ गुप्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामलक्षन पहुंचे। यहां भी चिकित्सक सहित सभी स्टाफ मौजूद रहे।
उन्होंने चिकित्सक और स्वास्थ्य कार्मियों को निर्देश दिया कि मरीजों से मधुर व्यवहार करें और अस्पताल परिसर में साफ सफाई और स्वच्छता बनाये रखें। सीएमओ लैब पहुंचे और एलटी से अस्पताल पर होने वाले जांच के बारे में जानकारी लिया और उचित दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0