देवरिया: मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं पर जिला प्रशासन सख्त ट्रॉमा सेंटर शीघ्र हैंडओवर करने के निर्देश

देवरिया के डीएम मधुसूदन हुल्गी ने महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा कर ट्रॉमा सेंटर, क्रिटिकल केयर यूनिट व नर्सिंग कॉलेज का कार्य एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए।

Jul 5, 2026 - 16:27
 0  0
देवरिया: मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं पर जिला प्रशासन सख्त ट्रॉमा सेंटर शीघ्र हैंडओवर करने के निर्देश

देवरिया, अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कलेक्ट्रेट सभागार में महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी निर्माण कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही शिथिलता बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

    जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर में बिजली, पानी, ऑक्सीजन पाइपलाइन सहित सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए एक सप्ताह के भीतर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सेंटर का संचालन हर हाल में शीघ्र शुरू किया जाए। अब किसी भी प्रकार की देरी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

   उन्होंने निर्माणाधीन क्रिटिकल केयर यूनिट, नर्सिंग कॉलेज सहित अन्य सभी परियोजनाओं में तेजी लाकर उन्हें शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही मेडिकल कॉलेज में आवश्यक मैनपावर, उपकरण एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्राचार्य को निर्देशित किया।

   जिलाधिकारी ने कहा कि जनस्वास्थ्य की दृष्टि से मेडिकल कॉलेज अत्यंत महत्वपूर्ण संस्थान है। इसलिए निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करना तथा सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना अनिवार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

    बैठक में प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. रजनी पटेल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा, वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0