देवरिया: पोस्टमास्टर की संदिग्ध मौत, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
देवरिया में पोस्टमास्टर दानिश का शव मिलने में परिवार ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस आत्महत्या मान रही है
पोस्टमार्टम में सिर में गंभीर चोट की पुष्टि हुई है ।
देवरिया। शहर के अली नगर के रहने वाले 29 वर्षीय दानिश सिद्दीकी पुत्र मोहम्मद कैफ का शव गौरी बाजार थाना क्षेत्र के खरोह के समीप रेलवे लाइन के ट्रैक से पुलिस ने एक दिन पूर्व बरामद किया था। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। यह मामला हत्या व आत्महत्या के बीच उलझ गया है। मृतक के भाई ने पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी हैं। पुलिस घटना के समीप के सीसी कैमरे को चेक करने में जुटी है। जिससे कोई सुराग मिल जाए। यह मामला हत्या व आत्म हत्या के बीच उलझा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवक के मृत्यु की पुष्टि हुई है। युवक के सिर में पीछे का हिस्सा बाहर निकल गया था। उसके वार्ड में चर्चा है कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर परीक्षा दे रहा था लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पा रही थी, जिससे वह अवसाद में रहते थे। पढ़ने में वह शुरू से ही मेधावी थे। मेरिट के आधार में उसकी नियुक्ति डाक विभाग में हुई थी। वर्तमान में उनकी तैनाती देसही बरवां पोस्ट आफिस में थी। शुक्रवार को दोपहर में तकरीबन 1.30 किसी का जरूरी फोन आने पर वह तैनात कर्मचारी को बता कर कार्यालय से घर के लिए निकल गए। आफिस में ही सरकारी मोबाइल व कैस छोड़ दिए थे, जबकि प्रतिदिन लेकर जाते थे। रात तक घर नहीं पहुंचे तो स्वजन की चिंता बढ़ी। कार्यालय में पता करने के बाद चारो तरफ उन्हें स्वजन ने खोजा नहीं मिलने पर एसपी कार्यालय पहुंच इसकी सूचना दी। रात में गौरीबाजार पुलिस ने सूचना दिया कि उनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है वो ट्रेन से गंभीर रूप से चोटिल हैं। उनके सिर के पीछे हिस्से में गंभीर चोट आने के कारण अंदर से मांस निकल कर रेलवे ट्रैक पर बिखर गया था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। उनके तीन और भाई आरिफ, जावेद, सद्दाम हैं। दानिश की शादी अभी नहीं हुई थी वह सभी भाईयों में छोटे थे। आरिफ एमबीए करके ओमान रहते हैं, जावेद व सद्दाम दुबई में काम करते हैं। उनका मूल गांव पिपरा मदन गोपाल है, शहर के अली नगर में मकान बनाकर पूरा परिवार रहता है। पिता अंडा फार्म के व्यवसाय से जुड़े हैं। दानिश का शव घटना स्थल से दो सौ मीटर दूर पड़ा मिला। ऐसे में पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। गौरीबाजार के थानाध्यक्ष डा महेंद्र कुमार ने बताया कि मामला आत्महत्या का ही है। बावजूद इसके सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अभी तक कोई ऐसा क्लू नहीं मिला है जो हत्या की तरफ इशारा कर रहा हो।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0