देवरिया में बरहज तहसील के उपजिलाधिकारी भूमि के विवाद में निलंबित
देवरिया , अचल वार्ता । उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज में नजूल व नाली की भूमि पर सड़क निर्माण के चलते हुए विवाद में व्यक्ति की मौत मामले में शासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए उप जिलाधिकारी बरहज विपिन कुमार द्विवेदी को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। जिला प्रवक्ता के अनुसार देवरिया जिले के बरहज तहसील के लक्ष्मीपुर में राजस्व अभिलेखों में दर्ज नाली व नजूल की जमीन पर सड़क निर्माण को लेकर विवाद् हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मामले की प्रारंभिक जांच गोरखपुर मंडलायुक्त के निर्देशन में गठित त्रिसदस्यीय समिति ने की थी। समिति में अपर आयुक्त (प्रशासन) पुलिस अधीक्षक देवरिया और अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) शामिल थे। जांच आख्या और आयुक्त की संस्तुति के आधार पर शासन ने यह कार्रवाई की। शासनादेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान द्विवेदी को राजस्व परिषद, लखनऊ से संबद्ध किया गया है। वहीं, मामले की विस्तृत जांच के लिए आयुक्त प्रयागराज मंडल को जांच अधिकारी नामितं किया गया है। आरोप-पत्र अलग से जारी किया जाएगा। नियमों के तहत निलंबन अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। जो अवकाश वेतन के बराबर होगा। साथ ही अन्य भत्तों का निर्धारण भी नियमानुसार किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0