देवरिया में दो पुस्तकों का लोकार्पण
देवरिया, अचल वार्ता । उत्तर प्रदेश के देवरिया में साहित्यिक संस्था नागरी प्रचारिणी सभा में रविवार को स्व. राम सेवक मिश्र की कृति राघव शतक तथा सूर्य नारायण गुप्त सूर्य की कृति हाइकू वाटिका पुस्तकों का लोकार्पण सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने किया । इस अवसर पर नागरी प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष डा. जयनाथ मणि त्रिपाठी, मंत्री डा.अनिल कुमार त्रिपाठी, सभा के उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार दीक्षित, डा. दिवाकर प्रसाद तिवारी उपस्थित रहे।
लोकार्पण के पश्चात पुस्तक के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए राजकीय महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. दिवाकर प्रसाद तिवारी ने कहा सेवक मिश्र जी बड़े कद के आदमी थे। उन्होंने कलकत्ता के विश्वामित्र और राष्ट्रधर्म पत्रिका का सम्पादन किया था फिर वे इस क्षेत्र के लिए अपरिचित रहे यह दुर्भाग्य पूर्ण था। उन्हें ऊपर उठाया जाना चाहिए था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि स्व. राम सेवक मिश्र जी के साथ वास्तव में समाज द्वारा अन्याय हुआ है जिसकी पूर्ति उनके पुत्र आत्म प्रकाश मिश्रा करने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए उन्हें ढेर सारी बधाई।
उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि ऐसे प्रयासों के लिए आप जब भी याद करेंगे मैं आपका साथ देने की कोशिश करुंगा। नागरी प्रचारिणी सभा के मंत्री डा. अनिल कुमार त्रिपाठी ने सबको अपना अमूल्य समय देने के लिए आभार प्रकट किया। अध्यक्ष डॉ जयनाथ मणि त्रिपाठी ने अंत सबके प्रति धन्यवाद दिया। इस अवसर तमाम साहित्यकार तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0