देवरिया: आगामी 6 जुलाई से मिलेगा जुलाई माह का निःशुल्क राशन
देवरिया में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 6 से 20 जुलाई 2026 तक अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मुफ्त राशन वितरित होगा। अंत्योदय कार्डधारकों को रियायती दर पर चीनी भी मिलेगी।
देवरिया, अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत माह जुलाई-2026 का आवंटित खाद्यान्न 06 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक वितरित किया जाएगा।
अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न (10 किलोग्राम गेहूं एवं 25 किलोग्राम चावल) निःशुल्क तथा 3 किलोग्राम चीनी 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराई जाएगी।
वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न (1 किलोग्राम गेहूं एवं 4 किलोग्राम चावल) निःशुल्क वितरित किया जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी पात्र कार्डधारकों से निर्धारित अवधि में अपनी उचित दर की दुकान से निर्धारित मात्रा के अनुसार खाद्यान्न एवं चीनी प्राप्त करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0