देवरिया: निरीक्षण भवन में आयोजित महिला जनसुनवाई में घरेलू हिंसा समेत 10 मामलों पर हुई सुनवाई
देवरिया , अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में निरीक्षण भवन, देवरिया में सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग, लखनऊ ऋतु शाही द्वारा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुलिस उपाधीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी आदीश मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्विनी पाण्डेय, नायब तहसीलदार सन्दर्भ कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा, संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी (जिला बाल संरक्षण इकाई), समाज कल्याण विभाग से मनोज कुमार राय, प्रभारी महिला थाना पूनम यादव, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति सावित्री राय, मनोवैज्ञानिक वन स्टॉप सेंटर मीनू जायसवाल, प्रभारी समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन अमित कुमार उपाध्याय, हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन से मंशा सिंह, अधिवक्ता शालिनी कुशवाहा, अधिकार मित्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कुल 10 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें राशन कार्ड संबंधी 2, विद्युत कनेक्शन 1, जमीनी विवाद 1, रोजगार/सिलाई मशीन 1, योजना से लाभ संबंधित 1 तथा घरेलू हिंसा के 4 प्रकरण शामिल रहे। सभी प्रकरणों पर आवश्यक कार्यवाही कराते हुए संबंधित अधिकारियों को अनुपालन हेतु निर्देशित किया गया। सदस्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा उपस्थित सभी पीड़िताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
- भानू प्रताप तिवारी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0