अम्बेडकर नगर : पुलिस की बड़ी कामयाबी: 201 गुमशुदा मोबाइल बरामद, फर्जी परीक्षार्थी गिरफ्तार
अचल वार्ता,अंबेडकरनगर। पुलिस ने मोबाइल रिकवरी सेल के नेतृत्व में 35.55 लाख रुपये कीमत के 201 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने विभिन्न स्थानों से ये मोबाइल बरामद किए और संबंधित धारकों को सूचित किया गया।
वहीं थाना अकबरपुर पुलिस ने PET-2025 परीक्षा में फर्जीवाड़ा करते हुए पकड़े गए अरुण कुमार यादव को गिरफ्तार किया, जो शैलेंद्र सिंह यादव के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। जांच में कूटरचित आधार कार्ड और 50 हजार रुपये के लेनदेन का खुलासा हुआ। साथ ही, दूसरे अभियुक्त सुरेंद्र यादव को भी जाफरगंज चौराहे से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, "ऑपरेशन कनविक्शन" के तहत थाना बसखारी, सम्मनपुर, राजेसुल्तानपुर और इब्राहिमपुर में विभिन्न मामलों में बाल अपचारियों और अभियुक्तों को माननीय न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, जिसमें अर्थदंड और प्रोबेशन शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0