सुल्तानपुर : प्रदर्शन के पहले योगी की पुलिस ने कांग्रेसियों को घरों में किया कैद
- योगी की पुलिस विपक्ष के नेताओं की आवाज दबाने में जुटी : अभिषेक सिंह राणा
सुल्तानपुर, अचल वार्ता। गुरुवार को वोट चोर गद्दी, छोड़ के नारे को बुलंद करने हेतु कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवाहन पर जनपद के कांग्रेसी वाराणसी के बाबतपुर हवाई अड्डे पहुंचने की तैयारी में जुटे थे लेकिन रात ही पुलिस सक्रिय हो गई और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा, शहर अध्यक्ष शकील अंसारी, सुब्रत सिंह सनी, वरुण मिश्र हामिद रायना सहित आधा दर्जन से अधिक कांग्रेसियों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेसियों द्वारा वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे को बुलंद कर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी चल रही थी लेकिन योगी सरकार के इशारे पर बीती रात जनपद की पुलिस हाई अलर्ट हो गई और कांग्रेस के नेताओं को घर में कैद कर हाउस अरेस्ट कर लिया इसके बाद जनपद के कांग्रेसी आक्रोशित हो गए, दोपहर बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों कांग्रेसी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए । जहां उन्होंने अपने गुस्से का इजहार किया।
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पुलिस को आगे कर लोकतंत्र में प्रदर्शन की आजादी को खत्म कर रही है, जो इस देश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे जननायक नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय रायबरेली दौरे पर थे जब बीच में उनके रास्ते को रोका गया तब पुलिस की सक्रियता कहां गई थी। योगी की पुलिस सिर्फ विपक्ष के नेताओं की आवाज को दबाने के लिए हाई अलर्ट रहती है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हमारे नेताओं का रास्ता बंद किया जा रहा है उन्हें काले झंडे दिखाए जा रहे हैं तब पुलिस की सक्रियता नहीं दिखती। आज भाजपा की तानाशाही के खिलाफ हम लोगों द्वारा सिर्फ रणनीति तैयार की जाती है उसके पहले ही योगी की पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी जाती है और हम लोगों को घरों में कैद कर हमारी आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है लेकिन ऐसा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर.....
बाबा रामलाल की प्रतिमा स्थापित किए जाने हेतु डीएम से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल
सुल्तानपुर। अवध किसान आंदोलन के प्रणेता महान स्वतंत्रता संग्राम स्व बाबा रामलाल मिश्र की प्रतिमा स्थापित किए जाने हेतु कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला और जिले में प्रतिमा स्थापित करने हेतु मांग की है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा महान स्वतंत्रता संग्राम व अवध किसान आंदोलन के प्रणेता स्व बाबा रामलाल मिश्र को महान नायक बताया और उनकी प्रतिमा शहर में ससम्मान स्थापित किए जाने हेतु जिला प्रशासन से मांग की है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी,सुरेश चंद्र मिश्र, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी वरुण मिश्र, आवेश अहमद, हौसिला भीम, अनवर हुसैन, शाहबाज खान आदि लोग शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0