अयोध्या : आंगनबाड़ी कार्यकत्री के जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह गुड्डू ने ब्लाक मुख्यालय पर किया सामूहिक बैठक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर की गई चर्चा

Sep 10, 2025 - 17:41
Oct 22, 2025 - 22:20
 0  112
अयोध्या : आंगनबाड़ी कार्यकत्री के जिला अध्यक्ष रणधीर सिंह गुड्डू ने ब्लाक मुख्यालय पर किया सामूहिक बैठक, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर की गई चर्चा

अयोध्या, अचल वार्ता। जिले के आंगनबाड़ी कार्यकत्री के जिला अध्यक्ष ने ब्लाक मुख्यालय अमानीगंज पर बैठकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। यह बैठक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं और मांगों को लेकर आयोजित की गई थी।

बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जिला अध्यक्ष को अवगत कराया की मुख्य सेविका द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ दुर व्यवहार किया जाता है जो ठीक नहीं है। जिला अध्यक्ष ने कहा मुख्य सेविका द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ दुर्व्यवहार की खबरें चिंताजनक हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नही है। हर जगह पर महिलाएं पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रही है। और अपना बहुमूल्य योगदान दे रही है। धूप ,बरसात व ठंडी हमेशा महिलाएं अपने काम के प्रति जिम्मेदार होती है। लेकिन आज उनके सुरक्षा,अधिकार व विकास के बारे में कोई ठोस योजना सरकार नही बना पा रही है। और जो व्यवस्था भी है उससे सम्बंधित कर्मचारी उन तक पंहुचने नही दे रहे है। इसलिए आज जरूरत हैं कि अपने हक,सुरक्षा व अधिकार के लिए महिलाओं को संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा। बैठक में 6 नए आंगन बाड़ी संघर्ष मोर्चा का गठन किया गया।जिसमें सर्वसम्मति के साथ कलावती, कुसुम सिंह, वंदना सिंह, शिव आरती सोनू पांडे जनकलली को संयोजक चुना गया। पुराने पदाधिकारी में गीता सिंह गायत्री सिंह प्रवेश कुमारी, सुमिता देवी, विमला सिंह, आशा देवी, मौजूद रही।

बैठक का संचालन कर रहीं कार्यकत्री मोर्चा की ब्लॉक अध्यक्ष अमानीगंज रानी सिंह ने कहा कि हम सभी आंगन बाड़ी बहने अपने काम को पूरी शिद्दत के साथ कर रही है। इसलिए अब सभी बहने अपनी मांगों को लेकर जल्द ही कुछ अधिकारी महोदय को मांग पत्र सौप कर समस्याओं के निराकरण की मांग करेंगी। ताकि सुचारू रूप से कार्यक्रम चलता रहे। और जनता को उसका लाभ मिलता रहे। बैठक में दर्जनों महिलाओं ने भागेदारी करते हुए शपथ लिया कि सपने अधिकार के लिए संघर्ष करने के लिए सभी बहने तैयार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0