धान क्रय केंद्रों के चयन में ‘खेल’ का आरोप, साफ-सुथरे केंद्र बाहर तो विवादितों को फिर मौका!
अम्बेडकरनगर धान कर केंद्र केंद्र बनाने में बड़ा खेल चल रहा है 1 नवंबर 2026 से शुरू होने वाली धान खरीद के लिए 99 केंद्रों को मंजूरी दी गई है, जबकि विवादित और गंभीर अनियमितताओं से जुड़े आधा दर्जन से अधिक केंद्रों को इस बार खरीद प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। मामला कुछ यूं है जो केंद्र साफ सुथरी छवि के हैं। उन पर भी शिकायत कर आरोप लगाकर धन करें केंद्र से बाहर लिस्ट में कर दिया गया धान क्रय केंद्र से बाहर हुए पी-पैक्स जीवत, आशाजीतपुर कला, हैदराबाद, बसखारी नंबर-01,सिंहपुर, तुरसमपुर, तिलकारपुर और मुस्तफाबाद आदि केंद्र शामिल हैं। इनमें से कुछ केंद्र पर कभी आरोप भी नहीं लगे हैं उसके बाद भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया विश्वास सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर का एक मठाधीश केंद्र संचालित करने वाला ही मामले को शिकायत करवा कर जांच करवाने की प्रक्रिया शुरू किया जिसे अपने रिश्तेदारों और नातेदारों को फायदा पहुंच सके इसलिए शिकायत का हथकंडा अपनाया गया और धान क्रय केंद्रों की शिकायत कर के उसे बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। मामला जितना सीधा दिखता है उतना है नहीं धान करें केंद्र आवंटन में भी धड़ल्ले से कमीशन बाजी चल रही विश्व सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर का मठाधीश केंद्र संचालक से ए आर राघवेंद्र प्रताप शुक्ला का खास भी है और वह ऊपर तक अच्छी पकड़ बनाकर रखा है मिली जानकारी अनुसार जिस पर गंभीर आरोप लगे उसको भी धान कर केंद्र का आवंटन मिलना अब यह मामला पूरा संदिग्ध हो जाता है। गौरतलब है कि जिलाधिकारी अंबेडकर नगर को इन्हीं के सलाहकार गुमराह कर रहे हैं फिलहाल मामले में अगर जांच हुई तो सच्चाई सामने आ जाएगी और यह जांच का विषय बना भी हुआ है वहीं पर इतने क्रय केंद्र पर फर्जी आरोप लगाकर हटाए जाने से किसानों की धान की खरीद में समस्या आ सकती है फिलहाल अब देखना यह होगा क्या इस मामले की जांच कराई जाएगी या फिर ऐसे ही मठाधीशों को धान क्रय केंद्र दिए जाएंगे। सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या अबकी बार फिर धड़ल्ले से धान क्रय केंद्र में बिचौलिया चलेगी या फिर बिचौलियों पर लगाम लगा पाएंगे यह भी चर्चा का विषय बना हुआ ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0