छात्रावास में डिजिटल लाइब्रेरी और साइकिल स्टैंड की सुविधा के कड़े निर्देश
छात्रावास में डिजिटल लाइब्रेरी और साइकिल स्टैंड की सुविधा के कड़े निर्देश
अम्बेडकरनगर , अचल वार्ता। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को विकासखंड टांडा के नाउसाण्डा स्थित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में कुल 16 छात्र उपस्थित मिले। अधीक्षक अमरजीत मौर्य भी मौके पर मौजूद रहे। सीडीओ ने छात्रावास में रह रहे छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। छात्रों ने साइकिल स्टैंड तथा लाइब्रेरी की व्यवस्था कराए जाने की मांग रखी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी टांडा को छात्रावास में डिजिटल लाइब्रेरी स्थानांतरित किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही साइकिल स्टैंड के लिए शेड की डिमांड भेजने को कहा।छात्रावास में समूह की महिलाओं द्वारा भोजन की व्यवस्था की जा रही है। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को छात्रों को नियमित रूप से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने छात्रों को नियमित अध्ययन करने तथा अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन के जरिए विद्यार्थी अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0