नौहझील में आज भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा
मथुरा के नौहझील कस्बे में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा आज निकाली जाएगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, मां काली का प्रदर्शन और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी रहेगी।
नौहझील , अचल वार्ता । कस्बा नौहझील में हर साल की भांति इस वर्ष भी भगवान परशुराम की शोभायात्रा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ में निकल जाएगी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम के डोला के साथ-साथ बाहर से आई हुई झांकियां भी शामिल होंगी।
झांकियां के साथ मां काली का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा भगवान परशुराम के डोला को लेकर समिति ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। समिति के अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने बताया कि आज भगवान परशुराम का डोला बड़ी ही भव्यता के साथ कस्बा नौहझील में निकाला जाएगा।
जिसका शुभारंभ श्री 1008 राम किशोर दास त्यागी जी महाराज के करकमलों द्वारा किया जाएगा व मुख्य अतिथि रहेंगे पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा व विशिष्ट अतिथि कोल विधायक अनिल पाराशर रहेंगे अतः सभी ग्राम वासियों व क्षेत्र वासियों से अपील की जाती है की अधिक से अधिक संख्या मे शोभा यात्रा में आए और शोभा यात्रा को सफल बनाएं।
इस अवसर पर ब्राह्मण समिति अध्यक्ष अशोक भारद्वाज उपाध्यक्ष विनोद प्रधान महामंत्री राजेंद्र नंबरदार मीडिया प्रभारी संतोष भारद्वाज कोषाध्यक्ष रमन बिहारी भारद्वाज मंत्री उमाकांत कटरा अजय पाठक सहित अन्य समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
- आलोक तिवारी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0