मथुरा: गोल्डी भैया ने श्री बांके बिहारी अन्नकूट भोजनालय एवं फास्ट फूड सेंटर का किया उद्घाटन
गोवर्धन विधानसभा के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने श्री बांके बिहारी अन्नकूट भोजनालय एवं फास्ट फूड सेंटर का फीता काटकर उद्घाटन किया और प्रतिष्ठान की सफलता की शुभकामनाएं दीं।
मथुरा , अचल वार्ता । गोवर्धन विधानसभा के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने श्री बांके बिहारी अन्नकूट भोजनालय एण्ड फास्ट फूड सेंटर के प्रतिष्ठान का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया।
प्रतिष्ठान के संचालक रवि शर्मा एवं शोभित अग्रवाल ने अंग वस्त्र उड़ाकर एवं माला पहनाकर गोल्डी भैया का भव्य एवं दिव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चरनी प्रधान, अजय चौधरी, विनोद चौधरी, डॉ. रमा रानी राजपूत, निधि शर्मा,रीना अग्रवाल, पुष्पेन्द्र शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महेश चन्द्र शर्मा उर्फ गोल्डी भैया ने प्रतिष्ठान संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री बांके बिहारी जी की कृपा से यह प्रतिष्ठान दिन-प्रतिदिन उन्नति करे और निरंतर तरक्की की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
- आलोक तिवारी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0