मथुरा : गोवर्धन की दलित बस्ती पर बिजली का खतरा

Jul 8, 2026 - 15:51
 0  33
मथुरा : गोवर्धन की दलित बस्ती पर बिजली का खतरा

मथुरा , अचल वार्ता । गोवर्धन की दलित बस्ती के ऊपर से गुजर रहे नंगे बिजली के तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया। बरसात के मौसम में खतरा और बढ़ गया है, जिससे बस्ती के लोग हर पल डर के साये में जीने को मजबूर हैं।

जानकारी के अनुसार मथुरा जनपद के धार्मिक और आस्था के केंद्र गोवर्धन में इंदिरा कॉलोनी दलित बस्ती है जिसमें सैकड़ो परिवार अनुसूचित जाति की जाटव एवं हरिजन के आलावा पिछड़ी जाति के गरीब व्यक्ति निवास करते हैं इस बस्ती से होकर 11000 किलो वाट की विद्युत लाइन घरों की छतों के ऊपर होकर जा रही है जिसकी वजह से हर वक्त स्थानीय निवासियों पर खतरा मडराता रहता है स्थानीय लोगों का कहना है उन्होंने दर्जन भर शिकायतें संबंधित अधिकारियों और शासन में बैठे वरिष्ठ अधिकारियों के पास भेजी हैं इसके बावजूद घरों के ऊपर से होकर जा रही विद्युत लाइन को नहीं हटाया जा सका है इस संबंध में नगर पंचायत गोवर्धन के पूर्व अध्यक्ष खेमचंद शर्मा ने अपने कार्यकाल में कई पत्र शासन और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे हैं जो शायद बिजली विभाग के स्थानीय अधिकारियों के द्वारा रद्दी की टोकरी में डाल दिए गए हैं वर्तमान नगर पंचायत गोवर्धन की अध्यक्ष प्रभात शर्मा के द्वारा वर्तमान ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को ज्ञापन देकर इंदिरा कॉलोनी की समस्या का समाधान करने की मांग की गई बरसात का मौसम चल रहा है ऐसे में विद्युत विभाग की लापरवाही से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटना होने की संभावना है स्थानीय बिजली अधिकारियों और शासन में बैठे आला अधिकारियों से  इंदिरा कॉलोनी के रहने वालों ने घरों के ऊपर से जा रही खतरनाक विद्युत लाईन को हटाने की माँग की है l

- ब्यूरो रिपोर्ट 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0