मथुरा : जलभराव से जूझ रहा पानीगांव का प्राथमिक विद्यालय
मथुरा , अचल वार्ता । मांट विधानसभा क्षेत्र में स्थित मांट ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय पानीगांव द्वितीय में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे विद्यालय में पठन-पाठन व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है। विद्यालय परिसर और प्रवेश मार्ग पर भरे पानी के कारण छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश चंद्र ने बताया कि इस समस्या को लेकर संबंधित विभागों और अधिकारियों को कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि जलभराव के कारण बच्चों की नियमित उपस्थिति भी प्रभावित हो रही है। कई अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से हिचक रहे हैं, जबकि विद्यालय परिसर में गंदा पानी भरे रहने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है।
विद्यालय प्रबंधन ने मथुरा के जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र स्थायी समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।जिससे कि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। इस सबध बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा ने उक्त समस्या के संबध कहा कि मेरी जानकारी में नहीं है खंड शिक्षा अधिकारी ओर जनप्रतिनिधि मौन बने हुए हैं।
माध्यमिक विद्यालयों का भी नहीं किया जा निरीक्षण
जिला में माध्यमिक विद्यालयों के लगातार निरीक्षण करने के आदेश निर्गत है जुलाई में शिक्षण कार्य शुरू हो चुका हैं लेकिन शिक्षण कार्य अभी पटरी पर नहीं आ रहा है विद्यालयों में कक्षा के अंदर उपस्थिति पंजिका में फर्जी दिखाई जा रही है जबकि उपस्थिति ऑनलाइन के आदेश निर्गत है उनकी भी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मथुरा पर करने के कोई प्रयास नहीं किये गए हैं। स्टाफ की बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करने के ओर बायोमैट्रिक उपस्थिति के प्रिंट लगाने के बाद वेतन बिल पास करने के आदेश शासन स्तर से निर्गत है उसका भी कोई पालन विद्यालय स्तर पर नहीं किया जा रहा है राघवेंद्र सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा द्वारा उक्त के संबंध में वार्ता का प्रयास किया गया लेकिन उनसे वार्ता नहीं हो सकी। पूर्व में तैनात जिला विद्यालय निरीक्षक विद्यालयों का निरीक्षण लगातार करते थे ओर निरीक्षण आख्या मीडिया को उपलब्ध भी कराते रहे थे अब देखने वाली बात यह होंगी कि शैक्षिक केलेंडर के अनुसार शैक्षिक वातावरण बनाने के लिए निरीक्षण कब से शुरू होता हैं ।
- ब्यूरो रिपोर्ट
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0