मथुरा : अधिकमास में जयकुंड पर चला विशेष सफाई अभियान, श्रद्धालुओं को मिली राहत

अधिकमास के अवसर पर जैत ग्राम पंचायत ने ब्रज के प्रमुख तीर्थ स्थल जयकुंड के घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं।

May 15, 2026 - 18:49
May 15, 2026 - 19:13
 0  14
मथुरा : अधिकमास में जयकुंड पर चला विशेष सफाई अभियान, श्रद्धालुओं को मिली राहत

जैत/मथुरा, अचल वार्ता। अधिकमास में श्रृद्धालुओं की आस्था और भावनाओं को का सम्मान करते हुए ग्राम पंचायत ने बृज के प्रमुख तीर्थ स्थल जयकुण्ड के घाटों की साफ-सफाई कर चमका दिया है, अब श्रृद्धालुओं को जयकुण्ड घाट पर स्नान और आचमन करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

 ग्राम पंचायत जैत के पूर्व सदस्य रामकुमार सिंह कुशवाह के माध्यम से समाचार-पत्रों में छपी खबरों का संज्ञान लेते हुए ग्राम पंचायत ने सुबह से ही सफाई कर्मचारियों को युद्ध स्तर पर लगाकर जयकुण्ड के घाट की साफ-सफाई करवा कर चमका दिया गया है।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह ने बताया है जयकुंड सनातनियों की आस्था का प्रतीक और प्रमुख तीर्थ स्थल है, समय-समय पर ग्राम पंचायत द्वारा साफ-सफाई करवाई जाती है। चूंकि ग्राम पंचायत के पास मात्र दो ही सफाई कर्मी सफाई कार्य हेतु उपलब्ध हैं जो कि गांव की समस्या का निस्तारण करते हैं। इसलिए नियमित रूप से जयकुंड परिसर एवं घाट की सफाई करना संभव नहीं हो पाता है, परंतु द ब्रज फाउंडेशन द्वारा की जा रही उपेक्षा चिंतनीय है। पंचायत सचिव लवी बंसल ने बताया है कि जयकुंड परिक्रमा मार्ग के पेचवर्क, शौचालय आदि व्यवस्थाओं के लिए द बृज फाउंडेशन से पत्राचार किया जा रहा है, आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि संस्था इस ओर ध्यान देगी।

"जय कुंड, द ब्रज फाउंडेशन के अंतर्गत संचालित है ग्राम पंचायत को हस्तांतरित नहीं किया गया है। देखरेख आदि समस्त व्यवस्थाएं ब्रज फाउंडेशन द्वारा की जा रही हैं। फिर भी ग्राम पंचायत द्वारा जयकुंड परिसर में वृक्षारोपण, फिल्टर चैंबर, सिल्ट कैचर साफ सफाई, हैंडपंप पेयजल, कुंड से प्लास्टिक सफाई आदि की व्यवस्था प्रधान एवं सचिव द्वारा समय-समय पर कराई जा रही है।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0