गंगा दशहरा की तैयारियों को लेकर नगर आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश
मथुरा, अचल वार्ता। आगामी गंगा दशहरा पर्व के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर नगर आयुक्त महोदय जग प्रवेश द्वारा नगर निगम कार्यालय, भूतेश्वर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
नगर आयुक्त महोदय ने निर्देशित किया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाएँ। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने घाटों पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करें तथा किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
बैठक में निम्न प्रमुख निर्देश दिए गए—
🔹 यमुना नदी के दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग, चेंजिंग रूम, गोताखोर एवं स्टीमर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
🔹 घाटों की साफ-सफाई, मरम्मत, सजावट एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था कराई जाए।
🔹 मुख्य अभियंता (निर्माण) को सभी घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए।
🔹 श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु लाइफ जैकेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा गोताखोरों की तैनाती के निर्देश दिए गए।
🔹 गहरे जल वाले स्थानों पर चेतावनी संकेतक एवं सूचना बैनर लगाए जाने के निर्देश दिए गए।
🔹 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए पूर्णतः ढके हुए पृथक चेंजिंग रूम स्थापित किए जाएँ।
🔹 घाटों के दोनों ओर खोया-पाया शिविर स्थापित किए जाएँ।
🔹 शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु टैंकर एवं मोबाइल टॉयलेट्स की व्यवस्था करने के निर्देश महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा को दिए गए।
🔹 घाटों एवं संपर्क मार्गों पर वॉटर लॉगिंग की समस्या न हो, इसके लिए विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
🔹 नगर स्वास्थ्य अधिकारी को घाटों एवं उनसे जुड़े हुए मार्गों की उच्च कोटि की सफाई हेतु निर्देशित किया गया।
🔹 घाटों एवं उनसे जुड़े मार्गों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु की अवर अभियंता लाइट को निर्देशित किया गया।
🔹 नगर आयुक्त महोदय जी द्वारा मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि घाटों एवं मार्गों पर किसी प्रकार के अवैध होर्डिंग एवं बैनर न लगे रहें।
इसके अतिरिक्त पुरुषोत्तम मास को दृष्टिगत रखते हुए परिक्रमार्थियों की सुविधा हेतु परिक्रमा मार्ग पर रेत बिछाने के कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के साथ पानी के छिड़काने के निर्देश दिए गए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही संपूर्ण परिक्रमा मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।
स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष बल
नगर आयुक्त महोदय द्वारा सभी घाटों एवं संपर्क मार्गों पर 24 घंटे उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था बनाए रखने तथा निरंतर चूना छिड़काव कराने के निर्देश नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक में अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी, सहायक नगर आयुक्त श्रीमती कल्पना सिंह चौहान, मुख्य अभियंता निर्माण संजय सिंह, महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा, सहायक अभियंता जल हमेंद्र गौतम, नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी नरेंद्र यादव, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद्र, सहायक अभियंता शशांक सिंह, अवर अभियंता निर्माण अरुण कुमार, अवर अभियंता विद्युत यंत्रकी शैलेश, मुख्य सफाई निरीक्षक शसुरेश चंद्र, सफाई निरीक्षक राजकुमार लवानिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- आलोक तिवारी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0