भाजपा महिला मोर्चा ने सपा नेताओं के खिलाफ किया प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
मथुरा में भाजपा महिला मोर्चा ने सपा नेताओं की कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मथुरा, अचल वार्ता । भारतीय जनता जिला महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव के निर्देशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं भाजपा प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ समाजवादी पार्टी नेताओं द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने सपा नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतांत्रिक मर्यादाओं के पालन की मांग उठाई।प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलामहानगर मंत्री एवं महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष पूजा चौधरी ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। प्रदर्शनकारियों ने सपा सांसद आजेंद्र लोधी शर्म करो,अखिलेश यादव शर्म करो जैसे नारों के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुदिता शर्मा ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतंत्र की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन सार्वजनिक जीवन में शालीनता और मर्यादा बनाए रखना सभी दलों की जिम्मेदारी है।भाजपा जिला महानगर मंत्री पूजा चौधरी ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नकारात्मक राजनीति का सहारा ले रही है। वहीं पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीपा अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता और विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, ऐसे में उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना देशवासियों की भावनाओं को आहत करने जैसा है।
जिला मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन के उपरांत भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में राजनीतिक संवाद की गरिमा बनाए रखने तथा अमर्यादित बयानबाजी पर रोक लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर नीलम पाण्डेय, वंदना अरोड़ा, नीलम चौधरी, हेमा सिंह, सावित्री, मनीषा, ज्योति चतुर्वेदी, पूजा सैनी, उर्मिला दीक्षित, शशि शुक्ला पार्षद, कृष्णा चौधरी, रामदुलारी, आरती चतुर्वेदी एवं अनीता चावला सहित अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0