गोविंदगंज सब्जी मंडी में व्यापारियों की नई टीम गठित, सूर्यकांत चतुर्वेदी बने अध्यक्ष

मथुरा के गोविंदगंज सब्जी मंडी में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की 51वीं क्षेत्रीय इकाई का गठन किया गया। सूर्यकांत चतुर्वेदी को अध्यक्ष और प्रशांत गुप्ता को महामंत्री चुना गया।

May 15, 2026 - 21:59
May 15, 2026 - 23:03
 0  0
गोविंदगंज सब्जी मंडी में व्यापारियों की नई टीम गठित, सूर्यकांत चतुर्वेदी बने अध्यक्ष

मथुरा , अचल वार्ता । नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा व्यापारी हितों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए गोविंदगंज सब्जी मंडी व्यवसाय समिति के रूप में अपनी 51वीं क्षेत्रीय इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारियों ने सर्वसम्मति से सूर्यकांत चतुर्वेदी को अध्यक्ष एवं प्रशांत गुप्ता को महामंत्री चुना।

नगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामचंद्र खत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सूर्यकांत चतुर्वेदी को अध्यक्ष, आकाश बंसल, हरीश गुप्ता, भूरा कुरेशी एवं नितिन सोनी को उपाध्यक्ष, प्रशांत गुप्ता को महामंत्री, गौरव गुप्ता, सारांश अग्रवाल, रोहित प्रजापति एवं गोपाल अग्रवाल को मंत्री, कन्हैया लाल गुप्ता को कोषाध्यक्ष तथा हीरा कुरेशी को मीडिया प्रभारी चुना गया। समिति का संरक्षक डॉ. राकेश अग्रवाल को बनाया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए रामचंद्र खत्री ने कहा कि नगर में 50 क्षेत्रीय इकाइयों के साथ व्यापार मंडल लगातार व्यापारी समाज को संगठित कर उनके हितों की रक्षा एवं उत्पीड़न के खिलाफ कार्य कर रहा है। नगर महामंत्री शशिभानु गर्ग ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए कहा कि संगठन का लक्ष्य नगर में 100 इकाइयों का गठन करना है। उन्होंने नई टीम से 15 दिनों में कार्यकारिणी का पूर्ण गठन करने तथा नियमित बैठकों व संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

समिति के संरक्षक डॉ. राकेश अग्रवाल ने क्षेत्रीय समस्याओं को उठाते हुए संगठन को सक्रिय सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम को नगर उपाध्यक्ष दिलीप पांडे, सह महामंत्री श्रीभगवान चतुर्वेदी एवं कोषाध्यक्ष मीनालाल अग्रवाल ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुनील साहनी ने किया और अंत में संरक्षक डॉ. राकेश अग्रवाल ने सभी उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान माधव अग्रवाल, बॉबी अग्रवाल, कमल नयन चतुर्वेदी, गिरधारी लाल गुप्ता, संतोषी ठाकुर, प्रिंस अग्रवाल, हरि सैनी, चिंटू गुप्ता, डब्बू सैनी, बांके गुप्ता, पवन गुप्ता, लाला गुप्ता, पप्पन गुप्ता, कपिल अग्रवाल, गिर्राज किशोर, पवन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

- आलोक तिवारी 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0