मथुरा : मुना एक्सप्रेस-वे पर विधायक की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, उपनिरीक्षक की हार्ट अटैक से मौत
मथुरा , अचल वार्ता । भाजपा के प्रवक्ता एवं मांट क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश चौधरी के साथ कल हुए हादसे को लेकर प्रयास लगाया जा रहा है कहीं यह उनकी हत्या करने की साजिश तो नहीं थी क्योंकि उस जगह ट्रोला कहां से आ गया उसको चलाने वाला एक अल्पसंख्यक समुदाय का बताया जा रहा है भाजपा विधायक राजेश चौधरी ने कुंती हादसे में हत्या करने की साजिश की बात से इनकार नहीं किया उन्होंने कहा कि घटना की और उस व्यक्ति और टट्रोला वाले की गहनता से जांच होनी चाहिए जिससे सच्चाई सामने आ सकती है
आज दोपहर यमुना एक्सप्रेस-वे पर मांट विधायक राजेश चौधरी की सुरक्षा में तैनात एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घबराहट के कारण गाड़ी में सवार उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव को दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उनका दुखद निधन हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार मांट विधायक राजेश चौधरी को कल दोपहर जेवर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। विधायक का काफिला जब एक्सप्रेस-वे पर नए फ्लाईओवर के पास से गुजर रहा था, तभी सामने से गलत दिशा से एक तेज रफ्तार ट्रक आ गया। ट्रक से बचने के प्रयास में एस्कॉर्ट में शामिल पुलिस की बोलेरो गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई। दुर्घटना के वक्त गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें नहीं आईं। इस हादसे के तुरंत बाद सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह यादव की तबियत अचानक बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, हादसे के बाद अत्यधिक घबराहट के कारण उन्हें अटेक पड़ गया। बताया गया कि दिवंगत उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के एटा जिले के रहने वाले थे। वे अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर थे और महज दो महीने बाद ही सेवानिवृत्त होने वाले थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- ब्यूरो रिपोर्ट
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0