अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वां स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन
अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में सैकड़ों पत्रकारों को अंगवस्त्र व स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
अयोध्या , अचल वार्ता। जनपद में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का सातवां स्थापना दिवस भव्य और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा जिले व प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकार शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आदरणीय सूबेदार मेजर अमर सिंह चौहान ने पत्रकारों को लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज और सत्ता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा—
| “लोकतंत्र के चार स्तंभों में पत्रकार चौथा सिपाही होता है, जो जनसमस्याओं और जनभावनाओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करता है।” |
|---|
उन्होंने निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया।
पत्रकारों को अंगवस्त्र व स्मृति-चिह्न देकर किया गया सम्मान
स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा सैकड़ों पत्रकारों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान पार्टी के सात वर्षों के संघर्ष, सामाजिक सरोकारों और भावी राजनीतिक दिशा पर भी वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला।
सम्मानित होने वाले पत्रकारों में देवराज गोस्वामी, संतोष कुमार यादव, मुनीर अहमद, अमरनाथ यादव, शाहनवाज, क़ासिम अली, संजीव यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल रहे।
सौहार्दपूर्ण माहौल में कार्यक्रम संपन्न
कार्यक्रम पूरे समय सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। पार्टी पदाधिकारियों ने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए भविष्य में भी लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए साथ मिलकर कार्य करने की बात कही।
- संतोष यादव
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0