अयोध्या: प्राथमिक शिक्षक संघ चुनाव में 560 मतदाता करेगे मताधिकार का प्रयोग, अध्यक्ष पर तीन मंत्री और कोषाध्यक्ष पर दो दो दावेदार
- सत्येंद्र गुप्ता और समीर सिंह बने निर्वाचन अधिकारी
अचल वार्ता,अयोध्या। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मया ईकाई के चुनाव को लेकर सोमवार को प्रचार का शोर थम गया है। मंगलवार को होने वाले चुनाव में घमासान को देखते हुए जिलाध्यक्ष प्रांतीय आडीटर नीलमणि त्रिपाठी द्वारा कड़ी व्यवस्था की गई है। करीब 560 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे।
प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव में इस बार नया अध्यक्ष और मंत्री मिलने की उम्मीद है। यहां चुनाव को लेकर पूरे जिले की नजरें हैं।पुराने शिक्षक प्रतिनिधि इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतरे हैं और नए शिक्षक नेता चुनावी महासमर में भाग्य आजमा रहे हैं। अध्यक्ष पद पर अनुज सिंह, कृपा शंकर वर्मा और शैलेंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे हैं जबकि मंत्री पद पर ओम प्रकाश यादव और कृष्ण कुमार पांडेय मैदान में है। कोषाध्यक्ष पद शमशाद का मुकाबला धुर्वेद्र नारायण से है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक संघ मया के चुनाव में 560 शिक्षक मतदान करेंगे। नामांकन सुबह 9:30 बजे से होगा जबकि चुनाव 11 बजे से शुरू होकर 3 बजे तक चुनाव चलेगा। इसके बाद मतगणना होगी।
जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि पूरा ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता निर्वाचन अधिकारी और सोहावल मंत्री समीर सिंह सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाए गए। रामानुज तिवारी और अविनाश पांडेय को पर्यवेक्षक बनाया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0