लखीमपुर खीरी: निघासन पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निघासन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी निघासन के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक निघासन के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 162/2026 धारा 64(2) एम बीएनएस, 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सलमान पुत्र साबान निवासी ग्राम मदनापुर थाना निघासन जनपद खीरी को गिरफ्तार किया। अभियुक्त 11 मई 2026 से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार पीड़ित के द्वारा थाना निघासन में सूचना दी गई थी कि अभियुक्त ने उसकी 17 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
शिकायत के आधार पर थाना निघासन में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक संजय कुमार, उपनिरीक्षक लोकनाथ गुप्ता एवं हेड कांस्टेबल हरिकेश सिंह शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0