लखीमपुर खीरी: मोहम्मदी पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

May 15, 2026 - 17:21
May 15, 2026 - 18:25
 0  7
लखीमपुर खीरी: मोहम्मदी पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोहम्मदी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

  प्रभारी निरीक्षक मोहम्मदी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 253/25 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त आशिक पुत्र सुनित निवासी ग्राम साहबगंज थाना मोहम्मदी जनपद खीरी, उम्र करीब 24 वर्ष को ग्राम साहबगंज जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया। 

  पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हिमांशु आनंद सिंह चौकी प्रभारी रेहरिया, कांस्टेबल शशि कपूर एवं रिक्रूट कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0