विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा दें योगदान : नितिन अग्रवाल

Aug 15, 2026 - 15:58
Aug 15, 2026 - 16:33
 0  5
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा दें योगदान : नितिन अग्रवाल

हरदोई , अचल वार्ता । गांधी भवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने कहा कि देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर युवा पीढ़ी को प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासियों को अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रयास करना होगा।

 भारत आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और चौथी बड़ी शक्ति के साथ तीसरी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति बन चुका है। भाषाई, सांस्कृतिक और प्राकृतिक विविधताओं के बावजूद देश एकता के सूत्र में बंधा हुआ है और निरंतर नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और महान बलिदानियों को नमन करते हुए सभी से उनके आदर्शों एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को आत्मसात कर देश और समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0