हरदोई: झाड़-फूंक के बहाने युवती से गलत कार्य का आरोप, आरोपी हिरासत में

हरदोई के सवायजपुर में झाड़-फूंक के बहाने युवती से कथित गलत काम का आरोप लगा है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

Aug 9, 2026 - 09:57
Aug 20, 2026 - 09:02
 0  2
हरदोई: झाड़-फूंक के बहाने युवती से गलत कार्य का आरोप, आरोपी हिरासत में

हरदोई, अचल वार्ता। थाना सवायजपुर क्षेत्र के ग्राम जैतापुर में इलाज और झाड़-फूंक के लिए लाई गई युवती के साथ गलत कार्य किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, वादी ने 08 अगस्त को थाना सवायजपुर में तहरीर देकर बताया कि छह अगस्त को वह अपनी पुत्री का इलाज कराने एवं झाड़-फूंक के लिए ग्राम जैतापुर निवासी भगत रामकीर्ति के पास लेकर आया था। आरोप है कि इसी दौरान भगत रामकीर्ति ने युवती को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ गलत कार्य किया।

तहरीर के आधार पर थाना सवायजपुर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।

 - लक्ष्मीकांत पाठक 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0