मुरादाबाद: एक ही रात में तीन घरों में चोरी, अज्ञात चोर शादी से पहले उड़ा ले गए जेवर और नगदी
मुरादाबाद, अचल वार्ता। थाना भोजपुर क्षेत्र की इस्लामनगर चौकी के अंतर्गत गांव मोहब्बतपुर भगवंतपुर में उस समय हड़कंप मच गया। जब अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया।पीड़ित परिवारों के अनुसार, अज्ञात चोर देर रात घरों में घुसे और सोने-चांदी के जेवरात के साथ नगदी लेकर फरार हो गए। एक पीड़ित ने बताया कि उसके बेटे की शादी 28 अप्रैल को होने वाली है और उसने बहू के लिए पहले से ही जेवर खरीदकर रखे थे, जिन्हें अज्ञात चोर चुरा ले गए।
अज्ञात चोरों ने गांव के मुसर्रफ और उसकी मां के घर को भी निशाना बनाया और वहां से भी जेवर और नकदी चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि जिन घरों में चोरी हुई, उनमें गेट नहीं लगे थे और मकान निर्माण का कार्य भी चल रहा था, जिसका फायदा उठाकर चोर आसानी से अंदर घुस गए और माल लेकर आसानी से फरार हो गए ।
घटना की सूचना मिलते ही थाना भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0