लखनऊ में 17-18 अप्रैल को होगा दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026, 10 हजार पशुपालक होंगे शामिल

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 17-18 अप्रैल 2026 को दुग्ध स्वर्ण महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें 10 हजार पशुपालक, निवेशक और विशेषज्ञ शामिल होंगे। कार्यक्रम में डेयरी तकनीक, निवेश और नवाचार पर चर्चा होगी।

Apr 16, 2026 - 07:48
 0  41
लखनऊ में 17-18 अप्रैल को होगा दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026, 10 हजार पशुपालक होंगे शामिल

लखनऊ, अचल वार्ता। दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 व 18 अप्रैल 2026 को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में दुग्ध स्वर्ण महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आधिकारिक कर्टेन रेजर भी जारी कर दिया गया है।

कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दुग्ध विकास, पशुधन एवं राजनैतिक पेंशन धर्मपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। साथ ही अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम और दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी के सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

 10 हजार से ज्यादा पशुपालकों और निवेशकों की भागीदारी

इस महोत्सव में प्रदेशभर से करीब 10,000 पशुपालक, दुग्ध उत्पादक और निवेशक हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को वेबकास्टिंग और लाइव यूट्यूब के माध्यम से देश-विदेश के लाखों लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

इस दौरान:

  • उत्कृष्ट पशुपालकों और निवेशकों को सम्मानित किया जाएगा
  • डेयरी सेक्टर में नवाचार और नई तकनीकों की जानकारी दी जाएगी
  • स्वदेशी गौ पालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष चर्चा होगी
  •  फूड कोर्ट और डेयरी प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र

महोत्सव में निजी कंपनियों और निवेशकों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां नवीन डेयरी उत्पाद और तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा।

इसके साथ ही स्वदेशी व्यंजनों का फूड कोर्ट भी लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।

 सिंगल विंडो सिस्टम से होंगे निवेश, MOU पर हस्ताक्षर

दुग्ध उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा सिंगल विंडो सिस्टम के तहत निवेशकों के साथ एमओयू (MOU) भी साइन किए जाएंगे, जिससे डेयरी सेक्टर में नए निवेश को गति मिलेगी।

 कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण

 प्रथम सत्र

  • गौ पूजन एवं प्रदर्शनी उद्घाटन
  • प्रगतिशील पशुपालकों की सफलता पुस्तिका का विमोचन
  • सोशल मीडिया चैनल लॉन्च
  • नंद बाबा दुग्ध मिशन के विजेताओं को DBT के माध्यम से पुरस्कार
  • गौशाला और गोबर गैस पर विशेष प्रस्तुति

द्वितीय सत्र

  • दुग्ध विज्ञान विशेषज्ञों के व्याख्यान
  • नंद बाबा दुग्ध मिशन और दुग्ध नीति-2022 पर प्रस्तुति
  • सफल लाभार्थियों के अनुभव साझा

 दुग्ध क्षेत्र में नवाचार और रोजगार के नए अवसर

यह महोत्सव न केवल डेयरी सेक्टर में नई तकनीकों और नवाचार को बढ़ावा देगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0