अयोध्या: मां कामाख्या नगर पंचायत के समाजसेवी बाबा आनंद गिरि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
मवई अयोध्या अचल वार्ता। अयोध्या जिले के रुदौली विधानसभा में स्थित मवई ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सुनवा के छात्रों ने मण्डल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया।
इस उपलब्धि पर समाजसेवी आनन्द गिरि द्वारा मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आनंद गिरी ने छात्रों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मण्डल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय सुनवा के छात्रों को समाजसेवी श्री आनन्द गिरि, श्री श्रीनिवास पाठक (प्र.अ.UPS कसारी), श्री विपिन कुमार (इ.प्र.अ. C.S. रामपुर गुदारा)फजलुर्रहमान(ARP) तथा श्री लल्लू वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया।
- प्रदीप कुमार यादव
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0