अयोध्या: शिवेंद्र सिंह पूरा ब्लॉक प्रमुख ने कई दलित बस्तियों में लड्डू खिलाकर मनाया बंगाल की ऐतिहासिक जीत की खुशी
अयोध्या,अचल वार्ता । पश्चिम बंगाल सहित असम और पांडुचेरी के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर महानगर महामंत्री व ब्लॉक प्रमुख संकेत जिला अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने विकासखंड पूरा बाजार के दलित बस्ती अकवारा डिहवा, रसड़ा, पाठक का पुरवा गगौली, खनुवावां, मोहतसिमपुर, मफिया सहित दर्जन भर गांवों में लड्डू खिलाकर खुशी मनाया।
श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का अटूट विश्वास ही ऐतिहासिक जीत का कारण है। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल की दूरदर्शी रणनीति के चलते तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आक्रामक प्रचार के रवैया से पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत मिली है जिसमें कार्यकर्ताओं का बेहतर योगदान है।
इस दौरान मण्डल अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, महानगर उपाध्यक्ष रामप्रीत वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अभिषेक सूर्यवंशी अंकुर सिंह, रसड़ा प्रधान के पी, प्रधान खानपुर रमनलाल, राघवेंद्र पांडे, शक्ति केंद्र प्रमुख शोभाराम वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि राजेश मौर्य, मोहतशिमपुर के प्रधान अनुप वर्मा, जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल, बूथ प्रमुख संजय विश्वकर्मा, हरिप्रसाद प्रजापति, रामसुख वर्मा, सत्येंद्र सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0