लखीमपुर खीरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सदर विधायक योगेश वर्मा की महत्वपूर्ण मुलाकात, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार
लखीमपुर खीरी , अचल वार्ता। सदर विधायक वर्मा ने आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर लखीमपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। यह मुलाकात क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
भेंट के दौरान विधायक योगेश वर्मा ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया तथा सड़क निर्माण, शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, सिंचाई सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूत किए जाने संबंधी कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए। उन्होंने क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं एवं समस्याओं को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास के प्रति सकारात्मक रुख अपनाते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हितों को केंद्र में रखकर विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतार रही है तथा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र का संतुलित एवं समग्र विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विधायक योगेश वर्मा ने मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं विकासपरक नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश आज सुशासन, सुरक्षा और विकास का नया मॉडल बनकर उभर रहा है।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में लखीमपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में भी विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के बाद क्षेत्रवासियों में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने भी इस पहल को जनहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए स्वागत किया है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0