लखीमपुर खीरी: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत SSB की साइकिल रैली और फिट इंडिया रन आयोजित
70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, लखीमपुर खीरी एवं सीमा/ चौकियों में स्थानीय नागरिकों के साथ फिट इंडिया मूवमेंट' के अंतर्गत "संडे ऑन साइकिल" के आयोजन के संबंध में l
70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने 'फिट इंडिया मूवमेंट' के तहत आयोजित किया भव्य फिटनेस और खेल जागरूकता कार्यक्रम
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 70वीं बटालिय द्वारा भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी अभियान 'फिट इंडिया मूवमेंट' (Fit India Movement) के अंतर्गत आज वाहिनी मुख्यालय एवं इसकी सभी सीमा चौकियों (BOPs) पर एक विशेष फिटनेस, योग और खेल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का शुभारंभ और संचालन 70वीं बटालियन के कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव के कुशल मार्गदर्शन और गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत तड़के कमांडेंट महोदय के नेतृत्व में सामूहिक "सन्डे ऑन साईकिल"(Sunday on cycle)और 'फिट इंडिया रन' (Fit India Run) के साथ हुई। इसमें वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और बड़ी संख्या में जवानों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ हिस्सा लिया।
इस अवसर पर जवानों और उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कमांडेंट श्री राजन कुमार श्रीवास्तव ने फिटनेस का मूल मंत्र देते हुए कहा:
"एक सशक्त और अनुशासित बल की रीढ़ उसकी शारीरिक और मानसिक दृढ़ता होती है। 'फिट इंडिया' केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवन शैली का हिस्सा होना चाहिए। जब देश की सीमा पर तैनात जवान शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट और मानसिक रूप से तनावमुक्त रहेगा, तभी वह देश की सुरक्षा के अपने दायित्व को और अधिक मुस्तैदी से निभा पाएगा। योग और खेलकूद हमारे भीतर टीम भावना और अदम्य साहस का संचार करते हैं।"
इस अभियान के अंतर्गत वाहिनी मुख्यालय और भारत-नेपाल सीमा पर तैनात विभिन्न सीमा चौकियों पर जवानों के बीच मैत्रीपूर्ण (Fit India Run) /साईकिल रैली का आयोजन भी किया गया। इसके साथ ही, एसएसबी के जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र के स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को भी इस अभियान से जोड़ा, उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया तथा दैनिक जीवन में कम से कम आधा घंटा व्यायाम करने की शपथ दिलाई।
70वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल देश की सीमाओं की सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण, जन-कल्याण और 'स्वस्थ भारत, सशक्त भारत' के संकल्प को पूरा करने के लिए हमेशा तत्पर और समर्पित है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0