सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान से ब्राह्मण समाज में रोष, निष्कासन की मांग

मथुरा में अखिल भारतीय गौड़ मंडल की बैठक में सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के कथित बयान पर कड़ा विरोध जताया गया। संगठन ने अखिलेश यादव से उन्हें पार्टी से निष्कासित करने की मांग की।

May 13, 2026 - 12:13
May 13, 2026 - 16:06
 0  2
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान से ब्राह्मण समाज में रोष, निष्कासन की मांग

मथुरा, अचल वार्ता। अखिल भारतीय गौड़ मंडल (रजिस्टर्ड), मथुरा की आवश्यक मीटिंग मंडल के कैंप कार्यालय गोविंद नगर में हुई जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी के बयान पर रोष प्रकट किया गया और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से अनुरोध किया कि उन्हें तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाए। वैसे तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी भी कई बार ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुके हैं। राज कुमार भाटी का ये बयान कि " एक वैश्या में फिर भी अच्छाई हो सकती है लेकिन एक ब्राह्मण कभी अच्छा नहीं हो सकता" । बैठक में सभी ने एक स्वर में इस बयान कि घोर निंदा की  और कहा कि किसी को भी किसी समुदाय को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना गलत है ये अपराध की श्रेणी में आता है और ऐसे बयानों से समाज में तनाव बढ़ सकता है, ऐसे बयानों से बचना चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ सदस्य श्री रमेश गौड़ जी,सतीश शर्मा जी, पं पंकज शर्मा जी,पं विनोद गौड़ जी,वृषभानु गोस्वामी, प्रवीन गौड़ , राज कुमार शर्मा, चन्द्र किशोर शर्मा, पं मनोज मिश्र जी विपिन गौड़ जी राजनरायन गौड़ जी, अक्षय भारद्वाज जी मौजूद रहे।

- आलोक तिवारी 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0