कृषि विज्ञान कांग्रेस में उत्कृष्ट शोध के लिए ऋषभ सिंह हुए सम्मानित
कुशीनगर, अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (यूपी सीएआर) द्वारा भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में आयोजित 'छठी उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026' में
उत्कृष्ट शोध के लिए कुशीनगर के ऋषभ सिंह को सम्मानित किया गया।
नपाप कुशीनगर के सबया (निवासी और सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ से कृषि प्रसार विभाग के शोध छात्र ऋषभ सिंह पुत्र अरविंद सिंह हैं। ने ट्रांसफॉर्मिंग एग्रीकल्चर ऑफ विकसित कृषि, विकसित भारत -2026 अंतर्गत "पुनर्योजी प्रथाएं मिट्टी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, मिट्टी के कटाव को कम करने और पानी की गुणवत्ता में सुधार" विषय पर व्याख्यान दिया। शुक्रवार को ऋषभ को गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, उपकार के महानिदेशक संजय सिंह, बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति एसवीएस राजू , उपकार के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर ऋषभ के शोध निदेशक डॉ. एल.बी. सिंह, कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त, डॉ. वी.के. सिंह, डॉ. डी.के. सिंह, डॉ. एस.के. सिंह, डॉ. आर.एन. यादव, डॉ. सत्यप्रकाश और डॉ. अभिषेक , प्रमोद , शिवेंद्र , अंजली , आर्यन, पंकज, रूपेश सहित गृह जनपद में विधायक श्री पी एन पाठक, भास्कर दुबे, डॉ. देवेंद्र सिंह, विजयबहादुर सिंह, सुरेश गुप्ता, अशोक सिंह, उज्ज्वल, धर्मेंद्र सिंह, रवि द्विवेदी ,हिमांशु दुबे, मनोज सिंह, हृदयानंद शर्मा सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0