आज खुला आरडी इंडस्ट्रीज का IPO

Aug 5, 2026 - 09:12
 0  2
आज खुला आरडी इंडस्ट्रीज का IPO
आईपीओ (फाईल फोटो)

नई दिल्ली , अचल वार्ता। स्क्रैप रीसाइक्लिंग क्षेत्र की कंपनी आरडी इंडस्ट्रीज (Ardee Industries) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) बुधवार से निवेशकों के लिए खुल गया है। निवेशक इस इश्यू में 7 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 425.87 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर आई है।

आईपीओ में 320 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 105.87 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे।

कंपनी ने प्रति शेयर 50 से 53 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। खुदरा निवेशकों के लिए न्यूनतम एक लॉट में 281 शेयर हैं। ऐसे में अपर प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट के लिए 14,893 रुपये का न्यूनतम निवेश करना होगा।

आईपीओ को ग्रे मार्केट में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कई ब्रोकरेज हाउस ने भी इस इश्यू पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए इसे लंबी अवधि के निवेश के लिहाज से उपयुक्त बताया है।

कंपनी के शेयरों का आवंटन 10 अगस्त को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है, जबकि 12 अगस्त को इसके शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0