रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने और चांदी के भाव में गिरावट

Sep 11, 2025 - 15:39
Oct 22, 2025 - 22:24
 0  1
रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने और चांदी के भाव में गिरावट
  •  सोना 1,08,705 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी का भाव 1,25,081 पर

नई दिल्ली । सोने और चांदी की कीमतों ने हाल ही में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद अब नरमी दिखाई है। गुरुवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले और कारोबार के दौरान नीचे की ओर फिसले। एमसीएक्स पर अक्टूबर वायदा सोना 281 रुपए की गिरावट के साथ 1,08,705 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। इसमें 291 रुपए की गिरावट रही और यह 1,08,695 रुपए पर कारोबार कर रहा था। दिन का उच्चतम स्तर 1,08,748 रुपए और न्यूनतम 1,08,654 रुपए रहा। गौरतलब है कि मंगलवार को सोने ने 1,09,840 रुपए का रिकॉर्ड स्तर छू लिया था। दिसंबर वायदा चांदी 99 रुपए की गिरावट के साथ 1,25,081 रुपए पर खुली और बाद में 150 रुपए टूटकर 1,25,030 रुपए पर पहुंच गई। दिन में इसका उच्चतम स्तर 1,25,121 रुपए और न्यूनतम 1,24,999 रुपए रहा।

  इस महीने चांदी ने 1,26,730 रुपए प्रति किलो का सर्वोच्च स्तर दर्ज किया था। कॉयम पर सोना 3,680.60 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जो पिछली क्लोजिंग 3,682 डॉलर से कम था। इस समय यह 3,669.70 डॉलर पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी 41.63 डालर पर खुली और मामूली गिरावट के साथ 41.55 पर आ गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0