पुलिस ने फायरिंग कांड में एक आरोपी को जेल भेजा

Apr 20, 2026 - 19:42
Apr 20, 2026 - 21:49
 0  12
पुलिस ने फायरिंग कांड में एक आरोपी को जेल भेजा

मुरादाबाद, अचल वार्ता। थाना भगतपुर पुलिस ने जानलेवा फायरिंग के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

  जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसवा हरचंद निवासी राजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने एक राय होकर उस पर हमला किया और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। घटना में वह घायल हो गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सात कोनामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। 

 इसी क्रम में सोमवार को पुलिस टीम ने आरोपी आकाश यादव उर्फ ऋषभ पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम सिरसवा हरचंद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक तमंचा, पांच जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद हुई। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है। साथ ही मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

 पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है तथा ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0