दंगा नियंत्रण को लेकर पुलिस ड्रिल
लखीमपुर खीरी में पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में दंगा एवं बलवा नियंत्रण को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। पुलिस बल को आपात परिस्थितियों, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। आकस्मिक परिस्थितियों में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था व समाज में सुरक्षित/भयमुक्त वातावरण बनाने के लिये आज दिनाँक 08.05.2026 को पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अमित कुमार राय के कुशल नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन खीरी परेड ग्राउंड में अधिकारियों /कर्मचारियों द्वारा दंगा नियन्त्रण का पूर्वाभ्यास किया गया।
ड्रिल का उद्देश्य पुलिस बल को किसी भी आपातकालीन स्थिति, कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा बल्वाई परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु प्रशिक्षित एवं सतर्क रखना था।
ड्रिल के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग, भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा उपायों तथा त्वरित कार्रवाई संबंधी आवश्यक जानकारियां एवं अभ्यास कराया गया।
जवानों ने अनुशासन एवं तत्परता साथ ड्रिल में प्रतिभाग किया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में संयम, सतर्कता एवं टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी ट्राफिक/मोहम्मदी, क्षेत्राधिकारी पलिया, क्षेत्राधिकारी निघासन, क्षेत्राधिकारी गोला व पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0