पीलीभीत : एडीएम ने शारदा तट पर बसे रमनगरिया मेले की तैयारियों का किया निरीक्षण

Jan 3, 2026 - 21:41
Jan 20, 2026 - 10:11
 0  27
पीलीभीत : एडीएम ने शारदा तट पर बसे रमनगरिया मेले की तैयारियों का किया निरीक्षण

14 और 18 जनवरी को मुख्य मेला,व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन सतर्क

पूरनपुर, पीलीभीत, अचल वार्ता । डीएम के निर्देश पर रमनगरिया मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को प्रशासनिक अमले ने स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रसून द्विवेदी मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें मेला आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी गई।

  अधिकारियों ने बताया कि मेला क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएंगी। इस वर्ष 14 जनवरी एवं 18 जनवरी को रमनगरिया मेले के मुख्य आयोजन होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व मेलार्थियों के पहुंचने की संभावना है।

  निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रसून द्विवेदी ने मेला परिसर का भ्रमण कर साफ- सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, अस्थायी शौचालय, पार्किंग, यातायात प्रबंधन,अग्नि सुरक्षा तथा भीड़ नियंत्रण जैसी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। 

  एडीएम ने यह भी कहा कि मेला क्षेत्र में आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से योजना तैयार रखी जाए।निरीक्षण के समय अजीत प्रताप सिंह,उप जिलाधिकारी पूरनपुर, आशिष कुमार गुप्ता, तहसीलदार पूरनपुर, अभिषेक त्रिपाठी, नायब तहसीलदार पूरनपुर, आरआई अदनान अंसारी, आशिष निषाद लेखपाल, श्याम मौर्या लेखपाल, ओमप्रकाश लेखपाल, राहुल गौंड लेखपाल सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त बाबा राघवदास जी, मुंशी बबलू मांझी भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।

  सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चंदिया हजारा पुलिस चौकी प्रभारी ऋषिपाल गिरी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। पुलिस विभाग द्वारा मेला अवधि में अतिरिक्त बल की तैनाती, गश्त, सीसीटीवी निगरानी तथा यातायात सुचारू रखने की योजना पर भी चर्चा की गई।प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रमनगरिया मेला क्षेत्र की परंपरा और आस्था को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएंगी, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मेले का आनंद ले सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0