मथुरा : 31 मई को निकलेगी परशुराम शोभायात्रा
मथुरा, अचल वार्ता। भगवान परशुराम शोभा यात्रा कमेटी - जनपद मथुरा का चुनाव इंद्रप्रस्थ एनक्लेव स्थित कार्यालय पर प्रतिरोध के साथ अंततः सर्व समिति से संपन्न हुआ जिसमें 23 वर्ष से लगातार संचालित महोली रोड की भगवान परशुराम शोभायात्रा की कार्यकारिणी बनाई गई ,बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष इंजीनियर राजकुमार शर्मा ने की बैठक के सर्वप्रथम समस्त 2025 की कार्यकारिणी ने इस्तीफा सोपा , तत्पश्चात 2026 भगवान परशुराम शोभायात्रा कमेटी के गठन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई अध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक पद के लिए एक-एक नाम से अधिक होने पर समाज के प्रबुद्ध जनों ने अध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक पद पर सभी से एक-एक नाम देने की बात कही काफी चिंतन के बाद शोभा यात्रा के मुख्य संरक्षक इंजीनियर राजकुमार शर्मा ने भाजपा नेता पूर्व महानगर महामंत्री पं हरीश शर्मा के अध्यक्ष पद पर आम सहमति बनाने की बात कही जिसे संख्या बल के आधार पर स्वीकार किया गया । लगातार 23 वर्ष से परशुराम शोभा यात्रा में विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी भूमिका का निर्वाह करने वाले शोभायात्रा के संस्थापक सदस्य पंडित राजेश पाठक को मुख्य संयोजक नियुक्त किया गया , वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, एवं शिक्षक नेता वीरेंद्र उपाध्याय ने पर्यवेक्षक के रूप में समस्त कार्य समिति घोषणा की जिसमें हरीश शर्मा अध्यक्ष, मुख्य संयोजक राजेश पाठक, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज शर्मा एडवोकेट, स्वागत अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा सेही वाले, महामंत्री राम प्रकाश शर्मा एडवोकेट, कोषाध्यक्ष ब्रह्मदेव शर्मा, तथा पांच संयोजक नियुक्त किए गए जिनमें राजेश शर्मा, कुलदीप पाठक पार्षद, राकेश गौड़, वीरेंद्र उपाध्याय, एवं प्रवक्ता के रूप में पंडित आशीष चतुर्वेदी को नियुक्त किया गया महिला अध्यक्ष श्रीमती दिप्ती त्रिपाठी, महिला संयोजक संयोजक प्रिया त्यागी को नियुक्त किया गया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से बलराम शर्मा, राजनारायण गोड़, राजीव शर्मा, गोविंद शर्मा, आशीष गौतम चिंटू, राजीव पाठक, बालकृष्ण दीक्षित, कृष्णकांत पाराशर, अरविंद शर्मा, मुनेश गौतम, सतीश शर्मा, सुनील लवानिया, जयराम शर्मा, महेश गौतम, आदि उपस्थित रहे ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0