अयोध्या: उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत *वैभव शिक्षण प्रशिक्षण संस्था* द्वारा आज साहबगंज स्थित *एस. एस. वी. इंटर कॉलेज में कक्षा 9वीं एवं 11वीं के छात्रों हेतु “डिजिटल मित्रा”* निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन *जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. मणि शंकर तिवारी*

May 20, 2026 - 08:30
May 20, 2026 - 08:54
 0  0
अयोध्या: उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत *वैभव शिक्षण प्रशिक्षण संस्था* द्वारा आज साहबगंज स्थित *एस. एस. वी.  इंटर कॉलेज में कक्षा 9वीं एवं 11वीं के छात्रों हेतु  “डिजिटल मित्रा”* निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन *जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. मणि शंकर तिवारी*

अयोध्या, अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत  वैभव शिक्षण प्रशिक्षण संस्था द्वारा आज साहबगंज स्थित एसएसवी इंटर कॉलेज में कक्षा 9वीं एवं 11वीं के छात्रों हेतु “डिजिटल मित्रा” निःशुल्क प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉ. मणि शंकर तिवारी द्वारा किया गया।

  इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल शिक्षा आज समय की आवश्यकता है तथा यह प्रशिक्षण छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में सहायक होगा। अंत में प्रतिमा शुक्ला ने कहा कि संस्था का उद्देश्य छात्रों को डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

  विद्यालय एवं संस्था के सहयोग से संचालित यह केंद्र छात्रों को निःशुल्क डिजिटल प्रशिक्षण प्रदान करेगा। 

   कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष मनीष मौर्य, कॉर्डिनेटर प्रतिमा शुक्ला, उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र देव तिवारी, DPMO श्रीमती सुमन पांडेय, श्री उत्कर्ष सिंह, श्री सचिन गुप्ता सहित शिक्षकगण श्री रवि प्रकाश श्रीवास्तव एवं श्री देवेंद्र कुमार मिश्रा उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0