अम्बेडकर नगर: कैशलेश चिकित्सा कार्ड एवं एसीपी न लगने से नाराज पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से किया मुलाकात

Sep 9, 2025 - 22:49
Oct 22, 2025 - 22:19
 0  104
अम्बेडकर नगर: कैशलेश चिकित्सा कार्ड एवं एसीपी न लगने से नाराज पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से किया मुलाकात

अचल वार्ता,अम्बेडकर नगर।  पं०दीन दयाल उपाध्याय कैशलेश चिकित्सा कार्ड मुहैया न कराने, सफाई कर्मचारियों का द्वितीय ए सी पी न लगाए जाने से नाराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी महोदय से मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण की मांग की।

  जिलाधिकारी ने समस्याओं को प्रमुखता से दूर कराने का आश्वासन दिया है। जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य ने बताया कि पड़ोसी जनपद अयोध्या एवं सुल्तानपुर में कैशलेश चिकित्सा कार्ड एवं ए सी पी का लाभ सफाई कर्मचारियों को पहले ही मिल चुका है परन्तु जनपद अम्बेडकर नगर में डीपीआरओ कार्यालय के बाबुओं के उदासीनता के कारण यहां मामला कई महीनों से अधर में लटका हुआ है, तो वहीं प्रथम ए सी पी का 8100 रुपया 2019 से अभी तक सफाई कर्मचारियों को नहीं दिया गया है, सफाई उपकरण जैसे झाड़ू फावड़ा,हासिया, तौलिया, ब्लीचिंग साबुन इत्यादि हर माह मिलना चाहिए परन्तु इसकी सुधि कोई नहीं लेने वाला है।

  राज्य कर्मचारी होते हुए भी सार्वजनिक अवकाश एवं साप्ताहिक अवकाशों में भी रोस्टर का हवाला देकर जबरदस्ती सफाई कार्य कराया जा रहा है,एन पी एस पास बुक बनाने के लिए निदेशालय से आदेश होने के बावजूद एन पी एस पास बुक अभी तक नहीं बनाया गया। शासनादेश में निहित व्यवस्थानुसार सफाई कर्मचारियों से सिर्फ उनके तैनाती ग्राम पंचायतों में ही सफाई कार्य लिए जाने का निर्देश प्राप्त है परन्तु जनपद अम्बेडकर नगर में बिगत तीन महीनों से रोस्टर प्रणाली लागू है और यह रोस्टर प्रणाली अनिश्चितकालीन लगाई गई है रोस्टर प्रणाली लागू होने से तैनाती ग्राम पंचायत में सिर्फ 5 दिन सफाई करने का मौका मिलेगा बाकी दिन अन्य ग्राम पंचायतों में सफाई करना होगा, जो कि शासनादेश के विरुद्ध आदेश है।यह रोस्टर प्रणाली समाप्त होना चाहिए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य, जिला मंत्री राम अजोर पंकज,-जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इसरार, ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर सियाराम राजभर मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0