राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला एक अद्भुत जनसंवाद है मन की बात कार्यक्रम : केशव प्रसाद 

Mar 30, 2026 - 12:16
Mar 30, 2026 - 12:48
 0  0
राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला एक अद्भुत जनसंवाद है मन की बात कार्यक्रम : केशव प्रसाद 
  • लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय पर उपमुख्यमंत्री ने सुनी मन की बात कार्यक्रम 

लखनऊ, अचल वार्ता। मन की बात कार्यक्रम देशविासियों के लिए प्रेरणा, मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन का सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री का 'मन की बातÓ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने वाला एक अद्भुत जनसंवाद है। यह बातें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय पर पर कही। वे अपने कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री द्वारा संबोधित मन की बात सुन रहे थे। 
     उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम से पीएम मोदी के विचार हर नागरिक के भीतर नई ऊर्जा, आत्म विश्वास एवं राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों एवं ऊर्जा क्षेत्र में उत्पन्न चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री का संतुलित, स्पष्ट एवं आश्वस्त करने वाला दृष्टिकोण यह दर्शाता है कि भारत हर परिस्थिति में सजग, सक्षम एवं दृढ़ है। प्रधानमंत्री का यह आह्वान कि देशवासी जागरूक रहें, अफवाहों से दूर रहें तथा एकजुट होकर संयमित आचरण करें, प्रत्येक नागरिक के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मार्गदर्शन है। उप मुख्यमंत्री ने 'मन की बातÓ में प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रस्तुत विभिन्न प्रेरक उदाहरणों का उल्लेख करते हुए कहा कि वाराणसी में एक ही घंटे में 2 लाख 51 हजार से अधिक पौधारोपण कर बनाए गए गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड का उल्लेख उत्तर प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव व गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री का 'एक पेड़ माँ के नामÓ अभियान पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप दे रहा है, जिसमें छात्रों, जवानों एवं स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय है। उप मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया और कहा कि यह संवाद देश के प्रत्येक नागरिक के मन में विश्वास, स्थिरता एवं जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ करता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0