लखनऊ: राजधानी लखनऊ में गूंजा सावरकर जी का संदेश,"अखिल भारत हिंदू महासभा" ने की प्रदेश स्तरीय बैठक
हिंदू संगठन का यही है आवाहन,युवा बदलेंगे भारत का भविष्य और बढ़ाएंगे देश का मान - राकेश तिवारी (राष्ट्रीय संगठन मंत्री)
लखनऊ, अचल वार्ता। भारत की इस माटी में से एक सपूत जिन्होंने अपने साहस और पराक्रम के बल पर शत्रुओं को उनकी हैसियत बताई,उनका नाम आज वीर सावरकर के नाम से पूरा भारत जानता है और वीर सावरकर जी के मिशन को आगे बढ़ाते हुए,"अखिल भारत हिंदू महासभा" ने "सावरकर संदेश"के नाम से एक कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के फैजाबाद रोड स्थित बेबियान होटल में आयोजित किया l
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदुओं की एक जुटता के साथ-साथ संगठन को विकसित करना था l सावरकर संदेश के साथ-साथ कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री श्री देवेंद्र पांडे,राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश तिवारी,राष्ट्रीय प्रभारी आचार्य विजय वर्मा,राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री दिनेश सुगंधी,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष चेतन पांडे,राष्ट्रीय प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुनंदा दुबे,राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राय,प्रदेश कोषाध्यक्ष शरद श्रीवास्तव,प्रदेश युवा अध्यक्ष डॉक्टर पवन शुक्ला के साथ-साथ लखनऊ जिला अध्यक्ष वेदांत सिंह भदोरिया मौजूद रहे l
इस कार्यक्रम में युवाओं से आवाहन किया गया कि,हिंदू परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री सावरकर जी के संदेश को आम जनमानस में प्रसारित करने की कोशिश की जाए, ताकि जातियों में बंटे हिंदुओं को एक साथ एक मंच पर लाकर,सावरकर जी की विचारधारा को आम जनमानस से जोड़ने का प्रयास किया जा सके l
इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे युवा कार्यकर्ताओं के बीच राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश तिवारी ने अपने वक्तव्य में युवाओं से भारतीय परंपरा और संगठन की शक्ति को आगे बढ़ाने पर जोर दिया l कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य और विशिष्ट अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया l
कार्यक्रम के अंत में गठित प्रदेश इकाई के पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई l
कार्यक्रम के जरिए,"अखिल भारत हिंदू महासभा" ने सावरकर संदेश को आम जनमानस से जोड़ने के साथ-साथ,आने वाले भविष्य में इस तरह के संगठनात्मक कार्यक्रम कर महासभा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया l
- मनीष गुप्ता
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0