लखनऊ: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, परिवार में शोक की लहर
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में लखनऊ में निधन। मौत के कारणों पर सस्पेंस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार। जानें पूरी खबर।
लखनऊ, अचल वार्ता। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। उनके सौतेले भाई प्रतीक यादव (38) का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। उनके असामयिक निधन से यादव परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी मौत
जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। बुधवार सुबह करीब 5:30 बजे उन्हें अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि उन्हें पहले भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और हालत स्थिर होने के बाद घर भेज दिया गया था।
मौत के कारण पर सस्पेंस
प्रतीक यादव की मौत के कारणों को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हालांकि, प्रारंभिक रिपोर्ट्स में “संदिग्ध विषाक्तता (प्वाइजनिंग)” की आशंका जताई जा रही है, लेकिन यह फूड प्वाइजनिंग थी याकिसी अन्य कारण से विषाक्तता हुई। इन सभी बिंदुओं की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
परिवार और निजी जीवन
प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे।
- वे अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे
- उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा की सक्रिय नेता हैं
बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में पारिवारिक मतभेद की खबरें भी सामने आई थीं, हालांकि वे परिवार के साथ ही रह रहे थे।
राजनीति से दूरी, फिटनेस और बिजनेस में पहचान
प्रतीक यादव ने राजनीति से दूरी बनाए रखी और खुद को बिजनेस और फिटनेस सेक्टर में स्थापित किया।
- उन्होंने यूके से MBA की पढ़ाई की थी
- लखनऊ में उनका जिम और फिटनेस बिजनेस था
- वे फिटनेस के प्रति बेहद जागरूक और सक्रिय रहते थे
- उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा और न ही सक्रिय राजनीति में कोई बड़ा पद संभाला।
समर्थकों में शोक, परिवार को सांत्वना
प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर फैल गई। बड़ी संख्या में लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।
अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रशासनिक स्तर पर भी मामले की जांच की संभावना जताई जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0