सुल्तानपुर : लेखपाल संघ ने मनाया स्थापना दिवस
- चुनौतियों, मांगों पर की चर्चा, व हुआ वरिष्ठ लेखपालों का सम्मान
सुलतानपुर, अचल वार्ता। तहसील सदर परिसर में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने अपना स्थापना दिवस समारोह मनाया। इस अवसर पर जिलेभर से आए लेखपालों ने भाग लिया और संगठन की एकजुटता व सेवा भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष सुनील सिंह ने की। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थापना 14 नवंबर 1962 को हुई थी। इस अवसर पर संस्थापक स्वर्गीय मुरारी लाल शर्मा को याद किया गया।
जिला अध्यक्ष राधेश्याम शुक्ल और सभी तहसीलों के पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित रहे। सुनील सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान तहसील में लेखपालों के सामने आ रही समस्याओं और चुनौतियों पर चर्चा की गई। उन्होंने लेखपालों की घटती संख्या और फील्ड में बढ़ती आधुनिक चुनौतियों का भी जिक्र किया। संघ ने सरकार से अपनी विभिन्न मांगों पर भी चर्चा की। इनमें वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति दूर करना, पदोन्नति, अंतर-मंडलीय स्थानांतरण और भत्तों में वृद्धि शामिल हैं।
संघ ने ज्ञापन के माध्यम से इन मांगों को शासन तक पहुंचाया है। लेखपाल संघ ने घोषणा की कि वे तहसील समाधान दिवस में बहिष्कार के बजाय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक धरना देंगे। इस धरने में पूर्व में दिए गए ज्ञापन में उल्लिखित मांगों को दोहराया जाएगा।
संघ ने जटिल होती समस्याओं के मद्देनजर 'राहिस चौकी' और 'राहिस कार्यालय' के गठन की भी मांग की। समारोह में तहसील सदर के सभी लेखपाल कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। उन्होंने संगठन की मजबूती, पारदर्शिता और सामूहिक कार्यसंस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ लेखपालों को उनके उत्कृष्ट कार्य और सेवा के लिए सम्मानित भी किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0