अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Apr 12, 2026 - 15:50
Apr 12, 2026 - 15:53
 0  2

लखीमपुर खीरी, अचल वार्ता। पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा जनपद खीरी में अपराध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम व अवैध शस्त्र के निर्माण एवं तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 11.04.2026 को स्वाट/सर्विलांस टीम व थाना खमरिया पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुये कुल 02 अन्तर्जनपदीय अभियुक्तों 1.जमील उर्फ भुर्जी पुत्र दूबर निवासी ग्राम भदमरा थाना रेउसा जनपद सीतापुर 2.रोज अली पुत्र हसन अली नि0 ग्राम गंगान थाना ईसानगर जनपद खीरी को थाना खमरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम लुधौनी से करीब 01 कि0मी0 दूर नदी के किनारे में छप्पर डालकर संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री में अवैध शस्त्रों के निर्माण करते हुये गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 04 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 05 अदद देशी तमंचा 12 बोर, 04 अदद अर्द्धनिर्मित तमंचा बाड़ी, 09 अदद नाल 315 बोर, 02 अदद नाल 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 03 अदद खोखा कारतूस 12 बोर व 03 अदद खोखा कारतूस 315 बोर व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुये हैं । उल्लेखनीय है कि अभियुक्त जमील उर्फ भुर्जी के विरूद्ध जनपद सीतापुर में अवैध शस्त्र रखने व अवैध शस्त्र निर्माण आदि जैसे अपराधों में कई अभियोग पंजीकृत है। इसके अतिरिक्त अभियुक्त रोज अली उपरोक्त पर गौकशी, व अवैध शस्त्र निर्माण करने जैसे आपराधिक कृत्य में अभियोग पंजीकृत हैं। उक्त दोनो अभियुक्तो द्वारा सुनसान इलाकों/नदी के किनारे व स्थान बदल बदल कर अपने उपकरण लगाकर असलहा निर्माण का कार्य किया जाता है । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खमरिया पर मु0अ0सं0 156/26 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-

1.जमील उर्फ भुर्जी पुत्र दूबर निवासी ग्राम भदमरा थाना रेउसा जनपद सीतापुर

2.रोज अली पुत्र हसन अली नि0 ग्राम गंगान थाना ईसानगर जनपद खीरी

बरामदगी विवरणः

04 अदद देशी तमंचा 315 बोर, 05 अदद देशी तमंचा 12 बोर (कुल 09 अदद बचे तमंचा)

04 अदद अर्ध निर्मित तमंचा बाडी, 09 अदद लोहे की नाल 315 बोर, 02 अदद नाल 12 बोर, ट्रिगर 09 अदद, ट्रिगर स्प्रिंग 24 अदद , फायरिंग पिन 02 अदद, 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर, 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 04 अदद खोखा कारतूस 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस 12 बोर

शस्त्र बनाने के उपकरणः

बरमा मशीन, शिकंजा, पंखा रिम मय जाली, रेती 05 अदद, सड़सी, पिलाश, पेचकस ,हथौड़ी 02, छेनी 02, बरमा सलाई 03, आरी फार्मा मय ब्लेड 07 अदद चेंबर/बैरल बनाने की रॉड, रेती, कमानी पट्टी 08 अदद, वेल्डिंग के लिए सुहागा व तार एक डिब्बी, सुम्मी, मुठिया की चाप की लकड़ी, तमंचा, बॉडी बनाने वाली लोहे की चादर/एंगल, ट्रिगर रॉड, रिपीट 17 अदद, बैरल साफ करने का बरमा व शस्त्र बनाने के अन्य उपकरण ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त जमील उर्फ भुर्जी उपरोक्त-

1.मु0अ0सं0 34/2016 धारा 25(1बी) आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर

2.मु0अ0सं0 309/2017 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर

3.मु0अ0सं0 311/2017 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर

4.मु0अ0सं0 274/2020 धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना थानागंव जनपद सीतापुर

5.मु0अ0सं0 118/2021 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर

6.मु0अ0सं0 217/2022 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर

7.मु0अ0सं0 242/2024 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर

8.मु0अ0सं0 242/2024 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना रेउसा जनपद सीतापुर

आपराधिक इतिहास अभियुक्त रोज अली उपरोक्त-

1.मु0अ0सं0 974/2011 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गौवध निवारण अधि0 थाना ईसानगर जनपद खीरी

2.मु0अ0सं0 101/2019 धारा 498ए /304बी भादवि व ¾ दहेज प्रतिषेध अधि0 थाना ईसानगर जनपद खीरी

3.मु0अ0सं0 266/2019 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना ईसानगर जनपद खीरी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0