होली 2026 की तारीख तय: 2 मार्च होलिका दहन, 4 मार्च को रंगों की होली | चंद्रग्रहण अपडेट
Holi 2026 Date: चंद्रग्रहण के कारण बदली होली की तारीख। जानिए 2 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और 4 मार्च को रंगों की होली क्यों मनाई जाएगी।
नई दिल्ली,अचल वार्ता
इस साल होली 2026 की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इसकी मुख्य वजह 3 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्रग्रहण है। अब ज्योतिषीय गणनाओं और शास्त्रीय मान्यताओं के आधार पर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।
ज्योतिषाचार्य पंडित दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री के अनुसार, होलिका दहन 2 मार्च 2026 को किया जाएगा, जबकि रंगों की होली 4 मार्च 2026 को मनाई जाएगी।
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि इस वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 2 मार्च को पड़ रही है।
शास्त्रों के अनुसार, होलिका दहन भद्रा समाप्त होने के बाद या भद्रा पुच्छ काल में ही किया जाना शुभ माना जाता है।
होलिका दहन का श्रेष्ठ मुहूर्त:
रात 12:50 बजे से 2:02 बजे तक
इसी अवधि में विधि-विधान से होलिका दहन करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।
3 मार्च को चंद्रग्रहण, सूतक काल रहेगा प्रभावी
3 मार्च 2026, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लग रहा है।
ग्रहण का समय:
- शुरुआत: दोपहर 3:20 बजे
- समाप्ति (मोक्ष): शाम 5:59 बजे
ग्रहण चंद्रोदय से पहले शुरू होने के कारण भारत में इसका पूर्ण दृश्य नहीं दिखाई देगा, केवल मोक्ष काल ही दृश्यमान होगा।
इसके साथ ही, सूतक काल सुबह 6:20 बजे से शुरू हो जाएगा जिसे धार्मिक कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है।
क्यों 4 मार्च को होगी रंगों की होली?
परंपरा के अनुसार, होलिका दहन के अगले दिन रंगोत्सव मनाया जाता है।
लेकिन इस वर्ष 3 मार्च को ग्रहण और सूतक काल होने के कारण उस दिन रंग खेलना शास्त्रसम्मत नहीं माना गया है।
इसी कारण:
3 मार्च को रंगोत्सव नहीं होगा
4 मार्च 2026 को पूरे देश में रंगों की होली मनाई जाएगी
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, ग्रहण समाप्त होने के बाद 3 मार्च को चौसठ्ठी देवी की यात्रा और पूजन किया जाएगा।शास्त्रीय मान्यता
शास्त्रों और धार्मिक परंपराओं के अनुसार,
4 मार्च को होली खेलना ही धार्मिक रूप से सही और मान्य माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0